
तोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालखदान ओवरब्रिज पर रविवार की दोपहर को तेज रफ्तार हाईवे ने पीछे से बाइक सवार युवक को मारी टक्कर जिससे युवक बुरी तरह से चपेट में आ गया जिससे वह पूर्ण रूप से गंभीर घायल हो गया घायल युवक को तत्काल अस्पताल में रेफर किया गया जहां से उसकी मौत हो गई इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर 2:30 बजे विशाल साहू नामक अपनी बाइक क्रमांक सीजी टेन वी 6274 से बिलासपुर की ओर से महमंद स्थित अपने घर लौट रहा था जैसे ही वह लाल खदान ओवर ब्रिज पर पहुंचा उसी दौरान उसे पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाईवा क्रमांक सीजी 10 आर 1054 ने चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार युवक की टक्कर काफी जबरदस्त हुई जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया और हाईवे के नीचे आ गया जिससे सर और पैर पर काफी गहरी चोटें आई हादसे के मौके पर अफरा तफरी सी मच गई आसपास मौजूद के लोग तत्काल इसकी सूचना तोरवा थाने पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।

चालक अपना हाईवे छोड़कर भाग
हादसे के दौरान बताया जा रहा है कि हाईवे चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर मौके में ही फरार हो गया पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।
आरोपी चालक पर मामला दर्ज
टी आई अभय सिंह बैस ने बताया हाईवे की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है वहीं आरोपी चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया है इसके खिलाफ 105 बिएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
