नशे में मिले 450 वाहन चालक 1300 लोग बिना हेलमेट पहने चला रहे थे बाइक
बिलासपुर पुलिस के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर काफी सख्त रूप से यातायात नियमों को अपनाते हुए नियमबद्ध रूप से अनदेखी करने वाले वाहन चालकों खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है। इस जनवरी माह में से अब तक शराब पीने के बाद वाहन चलाने वाले 450 से भी अधिक चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1300 से ज्यादा लोगों से संबंध शुल्क वसूला गया है। यह कार्यवाही एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने तेज वाला प्रवाही पूर्वक ड्राइविंग बिना हेलमेट व सीट बेल्ट गलत दिशा में वाहन चलाने मोबाइल का उपयोग करते हुए ड्राइविंग और गलत नंबर प्लेट जैसे मामलों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी मामलों को न्यायालय भेजा गया जहां आरोपियों पर भारी जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वह स्वयं की सुरक्षा के लिए सभी यातायात नियमों का शालीनता से पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बने।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
शाम 6:00 से रात 12:00 तक हो रहे ज्यादा से ज्यादा हादसे
यातायात पुलिस की समीक्षा में सामने आया है कि शाम 6:00 बजे से रात 12:00 के बीच सड़क दुर्घटना सबसे अधिक होती है। इस हादसे को देखते हुए इस समय अवधि में प्रतिदिन विशेष अभियान चलाया जा रहा हैसंघन मात्रा में जांच की जा रही है। साथ ही आईटीएस के माध्यम से 7500 से अधिक वाहन चालकों पर ऑनलाइन चलने कार्रवाई कर समन शुल्क अधिरोपित किया गया है। पुलिस का कहना है कि हेलमेट और सीट बेल्ट न लगने हादसों में जान गवाने की बड़ी वजह बन सकती है।
जागरूकता अभियान के बाद भी लोगों की मनमानी
नियमित रूप से सड़क दुर्घटनाओं के प्रति आम नागरिकों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जाने के बावजूद भी कुछ वहां चालकों के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है जो कि नियमों के प्रति अनुशासनहीनता असंवेदनशील एवं सुरक्षा मानदंडों के प्रति उपेक्षा से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना सदैव ही बनी रहती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ऐसे वहां से करोड़ों लोग की अभियान चलाकर सतत चेकिंग की जा रही है l

