लगातार सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा लगा ही रहता है जिससे हादसों की संभावना बढ़ जाती है साथ ही मवेशियों के मालिक भी उन्हें खुले में छोड़ देते हैं जिस कारण दुर्घटना होने से लोगों की और मवेशियों की भी जान चली जाती हैं l
रेलवे ट्रैक पर मवेशी पाए जाने पर होगी मालिकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही
बिलासपुर l रेलवे स्टेशन रेलवे ट्रैक और उसके आसपास मवेशी छोड़ने वाले सभी पशुपालकों की सतर्क होने की जरूरत ऐसे मवेशी रेलगाड़ी से टकराने से दुर्घटना की आशंका सदैव बनी रहती है जिससे बड़े से बड़े हादसा होने की आशंका बनी रहती है इसलिए रेलवे ने पशुपालकों के ऊपर मवेशी छोड़ने उपरांत कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की अपील की है इसके बाद भी मवेशी पाए जाने पर संबंधित मालिकों के खिलाफ विभिन्न कार्यवाही की जाएगी रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षित एवं समयबद्ध रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेल मंडल के अंतर्गत रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइनों के आसपास मवेशियों की आवाजाही रोकने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे के नियमों के अनुसार रेलवे स्टेशन परिसर रेलवे ट्रैक एवं उसके आसपास मवेशियों को लाना अथवा खुला छोड़ने से मवेशी रेलवे ट्रैक पर आ जाने के कारण रेल गाड़ी से टकराने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा एवं संकट उत्पन्न होता है जो अपराध की श्रेणी में आता है। इससे ट्रेनों की सुरक्षित संचालन समय पालन आवाजाही और यात्रियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है इसी को ध्यान में रखते हुए मंडल द्वारा प्रभावित स्थान पर पशुपालक को चरवा हो तथा मवेशियों के मालिक को समझाइए दी गई है। इसके बाद भी उनके द्वारा लापरवाही बरतने पर उनके विरुद्ध नियमों अनुसार कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है रेलवे प्रशासन ने सभी मवेशी मालिकों से अपील करता है कि वे अपने मवेशियों को रेलवे स्टेशन एवं रेलवे लाइनों के आसपास ना आने दे अन्यथा रेलवे अधिनियम के प्रावधान के अंतर्गत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
