स्कूलों में विदाई समारोह में स्टंट पर रॉक
अभी लगातार स्कूलों में फेयरवेल पार्टी चल रहा है इस दौरान शर्करा के छात्रों के द्वारा ट्रैक्टर और कार स्टंट बाजी करने वाले मामले सामने आए हैं जिस पर पुलिस ने उनके पलकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है इस मामले के बाद डीईओ के जारी आदेश पर स्कूलों की विदाई पार्टी में जोखिम भरे स्टंट पर रोक लगा दी है शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल शर्करा में 12वीं के छात्र फेयरवेल पार्टी में दो छात्र कार और ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए उन्होंने स्कूल परिसर के सामने लापरवाह जनक स्टैंड बाजी कि इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हीरी पुलिस ने छात्रों के नाबालिक होने के कारण दोनों वाहनों को जप्त कर वाहन मालिक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चलानी कार्यवाही की है इस स्टंट बाजी की घटनाओं को देखते हुए डीईओ विजय टांडे ने स्कूल में आयोजित होने वाले जितने भी विदाई समारोह एवं अन्य अवसर पर छात्रों के द्वारा स्टंट करते या पाया गया इस संबंध में सभी शासकीय अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्यो के लिए निर्देश दिया गया।
पूरी जिम्मेदारी प्रमुख संस्था की होगी
डीईओ द्वारा जारी निर्देश से स्पष्ट होता है कि यदि भविष्य में ऐसी किसी भी प्रकार की घटना सामने आती है तो उसका समस्त जिम्मेवारी संबंधित स्कूल प्रमुख की होगी । डीईओ द्वारा सभी प्राचार्य को छात्र सुरक्षा को सर्व प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। इसी बीच कार्यक्रमों में अनुशासन को बनाए रखने और किसी भी प्रकार की घटनाओ से बचने के लिए सावधानी पूर्वक रहने हेतु प्रेरित किया गया l
अब से सभी स्कूलों में सूचना देना होगा जरूरी
स्कूलों में विदाई समारोह या अन्य किसी प्रोग्राम के आयोजन के दौरान छात्रों के स्टंट बाजी या तेज रफ्तार गाड़ी दो पहिया वाहन चार पहिया वाहन चलाना तथा अन्य खतरनाक तरीकों से गतिविधियां कर रहे हैं। इन घटनाओं को गंभीरता लेते हुए उसे पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है यह निर्देश छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग रायपुर के पत्र के संदर्भ में जारी किया गया है आदेश में स्पष्ट कहा गया है की विदाई समारोह या अन्य कार्यक्रम पूर्व सूचना स्कूल प्रबंधन को देना अनिवार्य होगा ऐसे आयोजन के लिए एक निश्चित प्रोटोकॉल बनाया जाए और कार्यक्रम शिक्षकों की निगरानी में ही संपन्न कराया जाए। यहां सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी प्रकार की जोखिम भरे पूर्वी करतब ना हो स्कूलों में बढ़ती स्टंट बाजी लापरवाही की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन का यहां कदम छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
