जिला खनिज विभाग के द्वारा शहरी इलाकों में चला गया सघन अभियान
जिले में अवैध खनिज परिवहन को लेकर विभागीय अधिकारी के द्वारा सघन अभियान चलाया गया जिसमें खनिज विभाग के द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन एवं भंडारण पर कार्यवाही की गई। इस दौरान रेत गिट्टी अवैध परिवहन करने वाले 11 वाहनों को जब्त किया गया इसमें पांच हाईवे और 6 ट्रैक्टर शामिल है उनको जब्त कर खनिज अधिनियम के अनुसार कार्यवाही किया गया है खनिज अमल द्वारा निरतु, लोफन्दी, कच्छार, लक्षनपुर, रतनपुर, लमेर,लारिपारा,घुटकू,सेदरी, कोनी, बिरकोना,मोपका,चकरभाठा,जयरामनगर,मस्तूरी क्षेत्र जांच के दौरान उक्त वाहन पकड़े गए। इस जांच के दौरान लारीपारा क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 2 ट्रैक्टर ट्राली सेंदरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते4 ट्रैक्टर ट्राली कोनी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 1 हाईवे वाहन जयरामनगर मस्तूरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 3 हाईवा वहां वह गिट्टी का अवैध परिवहन करते 1 हाईवे वाहन को जब्त किया गया है। इस प्रकार कुल 11 वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना कोनी व जांच चौकी लावर कि अभिरक्षा में रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।
