इन दिनों में रोड़ों की दुर्घटनाएं चरण सीमा पर हैं NH 130 राष्ट्रीय राजमार्ग बिलासपुर अंबिकापुर मार्ग भोजपुरी टोल प्लाजा पर देखने को मिली बड़ी-बड़ी दरारें जो की मध्य रोड में किनारे रोड में सभी जगह दरार देखने को मिली है राह चलते लोगों दो पहिया वाहन चार पहिया वाहन चालकों को इन दरारों सामना करना पड़ता है। जिससे लोग अपनी दो पहिया वाहन चार पहिया वाहन में टर्न लेते समय अपनी वाहनों का आपा खो जाता है जिससे दुर्घटना होते रहते हैं इस स्थिति में शासन प्रशासन को दरारों के मरम्मत के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए खबरों की माने तो लगातार न्यूज़ लगाने के बावजूद कार्य किया जा रहा है करके हवाला दिया जाता है। राहगीर लोग भी परेशान होकर काफी शिकायतें किए लेकिन उनको भी बस यही जवाब मिला की कार्य प्रगति पर है पूर्ण रूप से किया जाएगा लेकिन वह कार्य पूर्ण कभी हुआ ही नही अगर नियमित रूप से इस राजमार्ग के दरारों को रिपेयर नहीं किया गया तो और भी आने वाले समय में बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं देखने को मिलेगी जिस पर ठोस कदम उठाया जाए और आने वाले समय में दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
