जिले में प्रारंभ हुई नई बीट प्रणाली 24×7 पुलिस रहेगी सन्नद्ध

जिले में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी व दृश्यात्मक बनाने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नई बीट प्रणाली की शुरुआत की गई है। इस व्यवस्था के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में प्रत्येक बीट में तीन शिफ्ट में 24 x 7 घंटे ड्यूटी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 8-8 घंटे की दो शिफ्ट ड्यूटी निर्धारित की गई है बेहतर संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी)भी तैयार की गई है। इस नई व्यवस्था हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आज सरकंडा सिविल लाइन एवं कोनी थाना क्षेत्र के बीटो का भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान सरकंडा क्षेत्र के बीट क्रमांक 1 नूतन चौक बीट क्रमांक 3 चिंग राजपारा एवं बीट क्रमांक 4 मौपका में तैनात जवानों से बीट प्रणाली के उद्देश्य एवं कार्य प्रणाली को लेकर चर्चा की गई।
बीट जवानों से ली गई फीडबैक
बीट पर मौजूद आरक्षकों ने बताया कि किस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य थाना क्षेत्र में पुलिस की दृश्यता बढ़ाना अपराधों को रोकथाम प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखना आम जनता से समन्वय स्थापित करना तथा बाहरी व्यक्तियों और मुसाफिरों की जानकारी संकलित करना है अधिकारियों के द्वारा बीट रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा क्षेत्र में नियमित जनसंपर्क की स्थिति की समीक्षा की गई बीट आरक्षकों द्वारा स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर बदमाशी और सामाजिक तत्वों की गतिविधियों एवं अन्य समस्याओं की जानकारी भी ली गई। जिन क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं हुई है वहां सघन पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं साथ ही छोटे-छोटे समूह में आम नागरिकों के साथ बैठकर बीट प्रणाली की जानकारी देने और पुलिस की उपलब्धता से लोगों को अवगत कराने का निर्देश भी दिए गए हैं।
जनता से सीधे संवाद करने पर जोर
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आम जनता से नियमित संवाद स्थापित करने तथा उनकी हर एक समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने के निर्देश दिए गए हैं एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा है कि आदर्श बीट प्रणाली के तहत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को चरणबद्ध तरीकों से लागू किया जा रहा है जिसमें बीट आरक्षक धीरे-धीरे क्षेत्र के लोगों की पहचान बनेंगे और नागरिकों को पुलिस की सहज उपलब्धता सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया है कि इस पहल से थानों तक सीमित पुलिसिंग के बजाय पुलिस सीधे जनता तक पहुंचेगी जिससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों का विश्वास भी मजबूत होगा ।
